उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस का मिशन लंगडा : गाजियाबाद में डेढ़ करोड़ का लूटेरा मुठभेड़ में घायल

Ghaziabad News : थाना गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश जितेंद्र को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई डायमंड चौराहे पर चेकिंग के दौरान हुई, जब अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की।

पुलिस पर की दी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, कविनगर पुलिस टीम रविवार देर रात डायमंड चौराहे पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक चारपहिया वाहन संदिग्ध रूप से तेजी से आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी को तेजी से घुमाया, जिससे वाहन एक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद गाड़ी से उतरकर अभियुक्त जितेंद्र ने भागने की कोशिश की और अपने बचाव में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

डेढ़ करोड़ रुपये की लूट को दिया था अंजाम

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और अभियुक्त के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में जितेंद्र को तुरंत गिरफ्तार कर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र के खिलाफ वर्ष 2023 में डकैती का एक गंभीर मामला दर्ज है, जिसमें उसने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इस मामले में वह फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

21 minutes ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

46 minutes ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

1 hour ago

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

2 hours ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

18 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

19 hours ago