Lucknow Murder Case
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक घर में तीन लोगों की लाशें मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में पति-पत्नी और बेटी शामिल हैं। तीनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस को घर से सुसाइड नोट भी मिला है, अब इसी से आत्महया का राज खुलेगा। मृतक शोभित राजाजीपुरम में कपड़े के बड़े व्यापारी बताये जा रहे। दरअसल, यह घटना रविवार को लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के नखास के अशरफाबाद इलाके से सामने आई। यहां स्थित एक फ्लैट से तीन शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान कपड़े की दुकान चलाने वाले 48 वर्षीय व्यापारी शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी और 16 वर्षीय बेटी ख्याति रस्तोगी के रूप में हुई है।
आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि शोभित की राजाजीपुरम में कपड़े की दुकान थी और वह बड़े व्यापारी थे। पत्नी हाउस वाइफ थी और बेटी 11वीं में पढ़ रही थी। पड़ोसियों के मुताबिक शोभित इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। दुकान में घाटा लगने के कारण लोन लिया था। इसकी किस्ते नहीं चुका पा रहे थे। शोभित शांत मिजाज के थे, इस वजह से लोग समझ नहीं पाए कि इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।
बांग्लादेश में हिंदू महिला से रेप मामले में बवाल, सड़कों से लेकर ढाका यूनिवर्सिटी तक प्रोटेस्ट
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…