उत्तर प्रदेश

सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने किया नजरबंद तो जल उठा प्रयागराज, समर्थकों ने जमकर की तोड़फोड़

लखनऊ। प्रयागराज में सांसद चंद्रशेखर की वजह से रविवार को बड़ा बवाल देखने को मिला। भीम आर्मी के समर्थकों ने अफवाह के आधार पर 5 घंटे तक बवाल किया। इस दौरान 15 गाड़ियां तोड़ दी, कई को सड़क पर पलट दिया। बाइकों में आग लगा दी। अब यूपी पुलिस इन उपद्रवियों के खिलाफ NSA और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

अंडरग्राउंड हुए उपद्रवी

यमुनानगर के डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आगमन पर स्वागत के लिए लोग पास के गांव में एकत्र हुए थे। उसके बाद उपद्रवियों ने वहां मौजूद पुलिस बल पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। फिलहाल स्थिति सामान्य है। चंद्रशेखर को पुलिस बल की मौजूदगी में वाराणसी भेज दिया गया है। आज वो दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दुकानें बंद कर दी गई हैं। दंगाई अंडरग्राउंड हो गए हैं। पुलिस ने जली हुई गाड़ियों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। भीम आर्मी वालों ने ऐसे उत्पात मचाया कि पुलिस महकमा भी असहाय महसूस कर रहा था।

कहां जा रहे थे चंद्रशेखर

आपको बता दें कि 13 अप्रैल को इसोटा गांव के देवीशंकर नामक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि देवीशंकर को जलाकर मारा गया है। नगीना से सांसद चंद्रशेखर पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे थे और वे सर्किट हाउस पहुंचे थे। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें इसोटा गांव जाने से रोक दिया।

 

 

Weather Update: देशभर में मानसून का दस्तक, 7 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

40 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

54 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago