उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News : यूपी गेट पर किसान क्रांति दिवस, राकेश टिकैत ने लिया हिस्सा

Ghaziabad News : यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर आज किसान क्रांति दिवस का आयोजन किया गया है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के किसानों ने हवन और पूजा अर्चना की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मौजूद रहे और किसानों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

कैसे शुरु हुई यह परंपरा

इस परंपरा की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी, जब हरिद्वार से चल रही किसान तिरंगा यात्रा को पुलिस ने यूपी गेट पर रोक दिया था। उस घटना के बाद से हर साल 2 अक्टूबर को किसानों द्वारा यूपी गेट पर हवन और आयोजन किया जाता है।

भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस साल भी सुबह 10 बजे से हवन और पंचायत का कार्यक्रम चलाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसान क्रांति दिवस का आयोजन किसान आंदोलन और संघर्ष की याद में किया जाता है।

यूपी गेट को दूसरे किस नाम से बोला जाता है?

यूपी गेट को भाकियू ने “किसान क्रांति गेट” के नाम से भी जाना जाता है। इस कार्यक्रम में किसान अपनी परंपरा के अनुसार हवन करते हुए एकता और संघर्ष का संदेश देते हैं।

ये भी पढ़ेDussehra celebrations in Noida : रावण दहन, रामलीला और स्ट्रीट फूड के संग चार बेहतरीन मेले

राकेश टिकैत ने किसानों (Ghaziabad News) से मिलकर उन्हें हौसला दिया और इस अवसर पर किसानों के कल्याण एवं अधिकारों की बात कही है। कार्यक्रम में हजारों किसान शामिल हुए और शांति और अनुशासन के साथ हवन और पूजा किया।

Shweta Gupta

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

49 seconds ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

8 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

45 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

1 hour ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

2 hours ago