लाइफस्टाइल

एसिड रिफ्लक्स सिर्फ मसालेदार खाने से नहीं, इन 5 चीजों से भी हो सकता है, जानें बचाव के आसान तरीके

Health Tips : त्योहारों या खास मौकों पर कभी-कभी हम जरूरत से ज्यादा भारी और मसालेदार खाना खा लेते हैं। इससे अक्सर सीने में जलन या असुविधा महसूस होती है, जिसे मेडिकल टर्म में एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है।

एसिड रिफ्लक्स (Health Tips) में पेट का एसिड वापस खाने की नली या मुंह में आ जाता है, जिससे स्वाद कड़वा महसूस होता है और कई बार परेशानी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख कारण और बचाव के तरीके।

एसिड रिफ्लक्स क्यों बढ़ता है?

  • पेट पर अतिरिक्त दबाव होने से एसिड ऊपर की ओर लौट सकता है।
  • सिगरेट पीने से पेट का एसिड बैलेंस बिगड़ता है।
  • शिशु के बढ़ते दबाव के कारण पेट का एसिड रिफ्लक्स बढ़ सकता है।

एसिड रिफ्लक्स के लक्षण

  • सीने में जलन: पेट के एसिड के कारण तेज जलन महसूस होती है।
  • कड़वा स्वाद या उल्टी जैसा अनुभव: अधपचा भोजन मुंह तक लौटकर कड़वा स्वाद छोड़ सकता है।
  • डकारें आना: भोजन के साथ हवा अंदर जाने से गैस बनने पर डकार आती है।
  • सीने में दर्द: कभी-कभी यह हार्ट अटैक जैसी स्थिति का भ्रम पैदा कर सकता है।
  • गले में खराश या आवाज का बदलाव: एसिड गले को प्रभावित कर आवाज में बदलाव ला सकता है।
  • लगातार खांसी: गले में म्यूकस या एसिड के कारण लगातार खांसी हो सकती है।

ये भी पढ़ेसुबह खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन, 4 बड़ी समस्याओं से मिल सकती है राहत

घरेलू उपाय जो राहत दे सकते हैं

  • दही: खाने की नली को आराम देता है और पाचन में मदद करता है।
  • केला: इसकी अल्कलाइन प्रकृति पेट में अतिरिक्त एसिड बनने से रोकती है।
  • दूध: तुरंत सीने की जलन को कम कर सकता है।
Shweta Gupta

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

18 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

44 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago