Ghaziabad News: राखी पहलवान का आमरण अनशन
Ghaziabad News: राखी पहलवान का आमरण अनशन आज सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है। छठे दिन प्रशासन ने ससुराल पक्ष के कुछ सदस्यों से राखी की मुलाकात कराने की कोशिश की, लेकिन ससुर जी की अनुपस्थिति के कारण यह प्रयास नाकाम रहा। राखी ने बार-बार जोर दिया कि उनके ससुर, जो घर के मुखिया हैं, वार्ता में शामिल हों, क्योंकि उनके बिना कोई समाधान संभव नहीं। हालांकि, ससुर जी की अनुपस्थिति के कारण स्पष्ट नहीं हो सके, जिससे राखी की न्याय की आस अधर में लटक गई।
राखी ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उन्हें बिना कारण बताए अपमानजनक तरीके से घर से निकाल दिया। राखी का कहना है, “मुझे मेरी गलती बताई जाए। अगर मेरी गलती माफी के लायक नहीं है, तो मैं समाज के सामने तलाक दे दूंगी। लेकिन अगर ससुराल पक्ष मेरी गलती साबित नहीं कर पाता, तो मुझे सम्मान के साथ घर वापस लिया जाए।” उन्होंने कविनगर एसीपी से कई बार अपील की कि उनके ससुर जी को वार्ता में शामिल किया जाए, लेकिन कुछ कारणों से वे नहीं आ सके सुसराल पक्ष की और से राखी के पति भुवनेश सास और उनके जेठ वार्ता के लिए थाने पहुंचे लेकिन कई घंटों की कोशिशों के बाद भी बात नहीं बनी।
राखी का दर्द उनकी बातों से साफ झलकता है। उन्होंने कहा, “छह दिन बीत गए, लेकिन प्रशासन मेरी एक भी मांग पूरी नहीं कर पाया। यह लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि उन लाखों महिलाओं की है जो अन्याय सह रही हैं।” राखी के समर्थन में सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग जुट रहे हैं। दूसरी ओर, उनके पति भुवनेश शर्मा का कहना है कि राखी उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करती थी, जिसके चलते उन्होंने तलाक का केस दायर किया है। वे कोर्ट के फैसले को मानने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Election : बड़े भाई की भूमिका में नीतीश ही रहेंगे..! NDA की सीट शेयरिंग फाइनल
प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राखी ने स्पष्ट किया कि वे न्याय मिलने तक अनशन जारी रखेंगी। सवाल यह है कि क्या राखी को इंसाफ मिलेगा या यह आंदोलन और लंबा खिंचेगा?
– कपिल मेहरा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…