उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में पुलिस मित्र की गुंडई! मीट बिक्री विवाद में पुलिसकर्मियों को दी धमकी, Video Viral

Ghaziabad Video Viral : सावन माह में मांस बिक्री की शिकायत पर जब मुरादनगर पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची, तो वहां मौजूद एक कथित पुलिस मित्र ने खुद पुलिसकर्मियों से ही बदसलूकी शुरू कर दी। वायरल वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मियों को धमकाते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहा है। घटना के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

मुरादनगर कस्बा चौकी की पुलिस ने प्रतिबंधित समय में मीट बेचने की शिकायत पर कुछ दुकानदारों को चौकी बुलाया था। इसी दौरान खुद को “पुलिस मित्र” बताने वाला भूरा चौधरी नामक युवक मौके पर पहुंचा और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगा। स्थानीय लोगो के अनुसार, भूरा चौधरी ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया और यहां तक कह डाला, “किसकी गा§§ दम है, मैं दुकान खुलवाकर दिखाता हूं । हराम का माल दे दूंगा तो छोड़ दोगे? सारा मुसलमान सड़क पर उतरने को तैयार बैठा है।”

दुरुपयोग को भी उजागर करता है

भूरा द्वारा खुलेआम दी गई यह धमकी और अभद्र भाषा का प्रयोग न सिर्फ पुलिस की छवि पर सवाल खड़े करता है, बल्कि “पुलिस मित्र” जैसे संवेदनशील दायित्व के दुरुपयोग को भी उजागर करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस मित्र का दर्जा रखने वाला व्यक्ति इस तरह से कानून के रक्षकों को ही धमकाए, यह गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल वाइरल वीडियो के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया वाइरल वीडियो में अभियुक्त की तलाश पुलिस कर रही है।

ये भी पढ़े– ग्रेटर गाजियाबाद में बड़ा बदलाव : मुरादनगर के 20 गांव होंगे शामिल, 175 वार्डों की हो रही तैयारी!

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago