उत्तर प्रदेश

गंगा का कहर: पटना-वाराणसी से लेकर भागलपुर तक बाढ़ से हाहाकार, कई इलाके जलमग्न

Patna- Varanasi: गंगा के उत्तरी तटवर्ती इलाकों और निचले क्षेत्रों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। वहीं पटना और वाराणसी जैसे शहरों में हालात और भी गंभीर होते जा रहे हैं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अब गंगा का पानी पूर्वी दिशा की ओर बड़ रहा है, खासकर भागलपुर जिले के कहलगांव की ओर तेजी से।

बिहार में खतरे के निशान से ऊपर गंगा का पानी

बिहार जल संसाधन विभाग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार बक्सर में गंगा 39 सेमी,पटना के दीघा घाट पर 20 सेमी,गांधी घाट पर 75 सेमी और हाथीदह में 61 सेमी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। वहीं पूर्वी बिहार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के नीचे है, लेकिन उसमें लगातार वृद्धि देखी जा रही है। कहलगांव में यह 49 सेमी खतरे के निशान से ऊपर है, जिससे भागलपुर व कटिहार जिलों के नौगछिया, गोपालपुर, कुरसेला और मनीहारी ब्लॉकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

उत्तर और दक्षिण बिहार के मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में बिहार के अधिकांश जिलों में दो अंकों में बारिश दर्ज की गई है। चार जिलों को छोड़कर सभी में बारिश 100 मिमी से ज्यादा रही है। इस बीच, कोसी नदी पर स्थित वीरपुर बैराज से 1.76 लाख क्यूसेक और गंडक नदी पर स्थित वाल्मीकि नगर बैराज से 1.47 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

उत्तर प्रदेश में भी गंगा का कहर

वाराणसी में भी लगातार भारी बारिश और गंगा के जलस्तर में वृद्धि के चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। शनिवार से ही गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है। सावधानी के चलते गंगा में चलने वाली सभी नावों का संचालन रोक दिया गया है।

ये भी पढ़े: ग्रेटर गाजियाबाद में बड़ा बदलाव : मुरादनगर के 20 गांव होंगे शामिल, 175 वार्डों की हो रही तैयारी

प्रशासन की तैयारी

प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और नावों के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा और उसकी सहायक नदियों के बढ़ते जलस्तर से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। प्रशासन सतर्क है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और जलस्तर में और वृद्धि की संभावना को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

5 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

8 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

8 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

8 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

8 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

8 hours ago