उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में बेरोजगार बना ‘ट्रिलियनियर’ : खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00

Unemployed becomes ‘trillionaire’ in Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के ऊंची दनकौर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बेरोजगार युवक के बैंक अकाउंट में अचानक खरबों-खरब रुपये दिखाई देने लगे। युवक का नाम दीपक उर्फ दीपू है, जो हाल ही में अपनी मां को खो चुका है और उसके पिता की भी पहले ही मृत्यु हो चुकी है। दीपक ने महज दो महीने पहले कोटक महिंद्रा बैंक में एक खाता खुलवाया था, जिससे वह सामान्य रूप से यूपीआई के जरिए लेन-देन करता था। खाते में आई रकम का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद आयकर विभाग की टीम में हड़कंप मच गया।

रकम देख आंख फटी-की फटी रह गई

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में रहने वाले शनिवार को दीपक को अपने मोबाइल पर एक बैंक मैसेज मिला, जिसे देखकर उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। मोबाइल में दिख रही राशि इतनी बड़ी थी कि उसे गिनना भी मुश्किल हो रहा था —10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये। इतनी रकम देखकर दीपक हक्का-बक्का रह गया और सोमवार को वह सीधे बैंक पहुंचा। रकम इतनी थी कि वह गिन ही नहीं पा रहा था।

बेरोजगार बना अरबों-खरबों का मालिक!

जब उसने कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों से इस रकम के बारे में जानकारी लेनी चाही, तो उन्हें बताया गया कि उसका अकाउंट फिलहाल फ्रीज कर दिया गया है। अधिकारियों ने उसे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और बैंक से बाहर कर दिया गया। इसी दौरान यह खबर पूरे गांव और क्षेत्र में फैल गई, और लोग अलग-अलग कयास लगाने लगे। कुछ ने इसे लॉटरी समझा, तो कुछ को शक हुआ कि कहीं कोई मनी लॉन्ड्रिंग का मामला तो नहीं। मामला बढ़ता देख पुलिस और आयकर विभाग भी हरकत में आ गए। पुलिस ने युवक को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की और बैंक अधिकारियों से संपर्क साधा।

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने साफ कहा कि किसी सामान्य बचत खाते में इतनी बड़ी रकम आना असंभव है। मामले की तकनीकी जांच शुरू की गई। इस बीच खबर फैलने के बाद दीपक को रिश्तेदारों, पड़ोसियों और जानने वालों के लगातार कॉल आने लगे, जिससे घबराकर उसने अपना फोन ही बंद कर दिया। आयकर विभाग ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता चल सके कि कहीं यह बैंकिंग गलती है, तकनीकी बग है या कोई बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड। जांच के बाद जो बात सामने आई, उसने पूरे मामले को साफ किया।

खाते में आई इतनी रकम कि बैंक भी चकराया

थाना दनकौर पुलिस द्वारा की गई तकनीकी पड़ताल में पता चला कि यह रकम असल में NAVI UPI App के एक टेक्निकल ग्लिच (बग) के कारण दिखाई दे रही थी। NAVI ऐप पर यह राशि गलती से प्रदर्शित हो रही थी, जबकि जब युवक ने PhonePe ऐप से लॉगिन कर बैलेंस देखा तो वहां उसकी अकाउंट में शून्य बैलेंस था। पुलिस ने ईमेल के माध्यम से दीपक का असली बैंक स्टेटमेंट भी मंगवाया, जिसमें स्पष्ट हो गया कि खाते में कोई असाधारण रकम नहीं है और उसका बैलेंस वास्तव में शून्य है। फिलहाल, सभी संबंधित एजेंसियां पुलिस, बैंक और आयकर विभाग  इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं यह तकनीकी बग किसी बड़े फाइनेंशियल फ्रॉड का हिस्सा तो नहीं था।

‘खरबपति’ बनना रह गया सपना

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ने दीपक को “भारत का सबसे अमीर बेरोजगार” करार दिया, तो कुछ ने बैंकिंग सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, दीपक की ‘खरबपति’ बनने की खुशी सिर्फ एक भ्रम साबित हुई, लेकिन इस तकनीकी बग ने सिस्टम की खामियों की तरफ जरूर इशारा कर दिया है।

ये भी पढ़े– ग्रेटर नोएडा से दो दिन पहले लापता हुआ युवक : बुलंदशहर में मिली लाश, हत्या की आशंका से परिजनों का हंगामा

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

3 minutes ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

20 minutes ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

47 minutes ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

1 hour ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

16 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

17 hours ago