मनोरंजन

धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, चहल के शुगर डैडी बयान पर दिया करारा जवाब

Dhanashree on Yuzvendra Chahal: तलाक के बाद दोनों की निजी जिंदगी पर बनी चर्चा में अब एक नया मोड़ देखने को मिला है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 20 मार्च को अपने तलाक की घोषणा की थी। इसके बाद से ही दोनों को लेकर खबरे लगातार आ रही है। अब धनश्री ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए युजवेंद्र कुछ ऐसा जवाब दिया जिससे सबकी बोलती बंद हो गई हैं।

युजवेंद्र चहल ने पॉडकास्ट में कहा

हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में तलाक के बाद की अपने अनुभवों को साझा किया। पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि तलाक के उसी दिन उन्होंने एक टी-शर्ट पहनी थी जिस पर लिखा था, “Be Your Own Sugar Daddy”. यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। चहल ने इस बयान को बिना किसी ड्रामे के एक संदेश देने के उद्देश्य से कहा था, लेकिन जब माहौल गर्म हुआ तो उन्होंने महसूस किया कि अब उन्हें भी जवाब देना पड़ेगा।

धनश्री वर्मा का संतुलित और ग्रेसफुल रिएक्शन

इस बीच, धनश्री वर्मा ने अपने एक्स पति के बयान पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर दुबई यात्रा की फोटोज शेयर की। इन फोटोज में वह शहर के विभिन्न रंगों और संस्कृति का आनंद लेते नजर आती हैं। फोटो के साथ ही उन्होंने एक सुंदर संदेश भी लिखा “बहुत वक्त बाद दुबई वापस आई हूं… यहां पली-बढ़ी हूं और इस शहर से जुड़ी कई यादें है। यहां के बदलते रूप को देखकर दिल खुश हो गया। इस बार का सबसे खास पल रहा, एक सुंदर हिंदू मंदिर जाना, जहां बहुत शांति और पॉजिटिव एनर्जी मिली। बहुत कुछ सीखा, महसूस किया और पुराने जुड़ाव को फिर से जिया। मैं शुक्रगुजार हूं अपने ग्रोथ के लिए, अपनी जड़ों के लिए और इस कनेक्शन के लिए।” इस पोस्ट के जरिए धनश्री ने न केवल अपने भावनात्मक अनुभवों को साझा किया बल्कि अपने ग्रोथ और आत्मिक संतुलन की भी सराहना की। उनके इस रिएक्शन पर फैंस ने भी सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे ‘मूव ऑन’ करने के तरीके के रूप में सराहा।

ये भी पढ़े: जाकिर खान की BTS से मुलाकात का किस्सा: 35 मिनट साथ बैठे, लेकिन पहचान नहीं पाए कोरियन सुपरस्टार्स

मीडिया और जनता का रिएक्शन

दोनों की तलाक की खबरें पिछले चार महीनों से चर्चा में बनी हुई हैं। युजवेंद्र के पॉडकास्ट बयान के बाद जब धनश्री ने इस अंदाज में प्रतिक्रिया दी, तो ऐसा लग रहा है कि अब युजवेंद्र के बयान की गूँज कहीं खो गई है। कई फैंस ने इस पोस्ट को एक तरह के सुकून के रूप में देखा है, जहां तलाक के बाद भी व्यक्ति अपने आत्म-सम्मान और संतुलन बना सकते है।

दोनों की निजी जिंदगी में आने वाले बदलाव और उनके सामाजिक रिएक्शन ने एक बार फिर से यह दिखा दिया है कि तलाक के बाद भी इंसान अपने अनुभवों से सीखकर जीवन में आगे बढ़ सकता है। धनश्री वर्मा का यह पोस्ट न केवल उनके बदलते दृष्टिकोण को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, सकारात्मक ऊर्जा और आत्म-सम्मान से भरे रहना संभव है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago