उत्तर प्रदेश

अवैध निर्माण पर नोएडा अथॉरिटी का प्रहार! 39 बिल्डर बने भूमाफिया, नामों की पूरी लिस्ट जारी

Noida Authority Action : नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हो गया है। नोएडा हो या ग्रेटर नोएडा अतिक्रमणकारियों ने आतंक मचा रखा है। इसको लेकर अब कार्रवाई तेज कर दी गई है। कुछ दिनों पहले सलारपुर में अवैध इमारत बनाने वालों को प्राधिकरण ने चेतावनी दी थी अब 39 अतिक्रमणकारियों को भूमाफिया घोषित किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र लिख दिया है। इन अतिक्रमण करने वालों में बिल्डर कंपनियों के प्रतिनिधि से लेकर कॉलोनाइजर तक शामिल हैं। प्राधिकरण की चेतावनी देने के बावजूद भी लोगों ने वहां धड़ल्ले से इमारतें बनी दी।

प्राधिकरण ने दी चेतावनी लेकिन नहीं माने लोग

नोएडा प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, सलारपुर खादर में 24 खसरा नंबरों पर लोगों ने अवैध इमारत बना ली है। निर्माण होते समय प्राधिकरण की टीम ने इनको रुकवाने का प्रयास किया था, लेकिन काम जारी रहा। इसके बाद नोटिस देकर इमारत नहीं बनाने के लिए भी कहा। लेकिन इसके बावजूद निर्माण जारी रहा। ऐसे में पिछले महीने प्राधिकरण ने संबंधित सभी इमारतों पर नोटिस चस्पा करते हुए 15 दिन के अंदर इनको स्वयं ध्वस्त करने के निर्देश संबंधित इमारत के मालिकों को दिए थे, लेकिन अब तक किसी ने इमारत को नहीं तोड़ा।

यही नहीं, नोटिस को फाड़कर फिर से बचे हुए काम शुरू कर दिए। प्राधिकरण को इमारत के मालिकों ने बताया है कि संबंधित खसरा नंबर के मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में अब प्राधिकरण विधि विभाग से सलाह ले रहा है। अब प्राधिकरण इन इमारतों को ध्वस्त कराएगा और ध्वस्तीकरण पर आने वाले खर्च को इमारत मालिकों से ही लेगा।

सीईओ ने दी जानकारी

नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अतिक्रमण करने वालों को भूमाफिया घोषित कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिख दिया गया है। इन खसरा नंबरों पर अवैध इमारतें बनीं : प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सलारपुर खादर पुलिस चौकी के पीछे खसरा संख्या-723, 724 नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित व खसरा संख्या 727, 728, 729, 730, 731, 732, 733, 734, 735, 736, 737, 738, 739, 745, 746, 747, 748, 749, 750, 751, 752 व 753 प्राधिकरण की अधिसूचित व अर्जित भूमि है।

यहां पर अवैध रुप से 60 से ज्यादा इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें वन बीएचके से लेकर दो और तीन बीएचके फ्लैट है, जिनकी कीमत करीब 30 से 65 लाख तक है। इनमें से कई की तो बुकिंग हो चुकी है।

39 लोगों पर गिरी गाज, प्रशासन ने जारी की लिस्ट

मोहम्मद अयूब व याकूब, सुनील शर्मा व राहुल शर्मा, मोहम्मद सलीम व शमीम, मैसर्स एसए प्रमोटर्स के सुनील कुमार सिंह, मैसर्स प्रोपर्टी अरीना इन्फ्राकांन प्राइवेट लि. के आलोक कुमार, रिषिपाल, महर्षि आश्रम के राहुल भारद्वाज, मैसर्स एनर्जी बिल्डिंग सॉल्यूसंस प्राइवेट लि. के संजीव कुमार त्रिपाठी, मैसर्स क्वालिस्टिक टेक्नोज के सुभाष कुमार भाटी, मैसर्स डालमिया लेटेक्स लिमिटेड के अभिषेक जैन, विकास गोयल, मैसर्स नीदरलैंड इंडिया कम्युनिकेशन इंटरप्राइजेज के जालम सिंह, श्रीमती जयाकुमारी, मैसर्स ब्रेकथू इंटरप्राइजेज, एलएलपी के सर्वेश मिश्रा, जयविन्द, जुगल किशोर गौतम व सुरेंद्र।

रामकुमार, हरीश व हरिशचंद, मिन्टू व रिन्कू, राहुल कसाना, मैसर्स स्टूडेन्ट इंटरनेशनल मेडिटेशन सोसाइटी के विनीत कुमार श्रीवास्तव, मैसर्स सिंहवाहिनी इन्फ्रा प्रोजेक्टस लि. के प्रदीप सिंह, मैसर्स गोपाल सागर इन्फ्रा लि. के हेरी बजाज, मैसर्स प्राईमस अल्टिमा के पवन जिंदल, मैसर्स अरीना प्रापर्टी इन्फ्राकांन प्राइवेट लि. के आलोक कुमार, रामनाथ यादव, शेखर कुमार, कृष्ण कन्हैया, मैसर्स सिंहवाहिनी इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अंकित कुमार, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शमीम मलिक, महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के प्रमोद कुमार, मोहम्मद अरशद अली, मोहम्मद फैज अंसारी, मैसर्स एकता बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के निखिल कुमार।

आपका प्लॉट इसमें तो नहीं?

जिन 39 अतिक्रमण करने वालों को भूमाफिया घोषित करने की तैयारी है, उनमें कई छोटी-छोटी बिल्डर कंपनियां शामिल हैं। इन बिल्डर कंपनियों के लोग जमीन पर फ्लैट बनाकर लोगों को झांसे में लेकर बेच रहे हैं। बीते कुछ सालों में सलारपुर के अलावा बरौला में भी कॉलोनाइजर कॉलोनी काट रहे हैं। इतनी चेतावनी मिलने के बावजूद भी लोग आंख मूदकर यहां फ्लैट ले रहे हैं।

ये भी पढ़े– ग्रेटर नोएडा में बेरोजगार बना ‘ट्रिलियनेयर’ : खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

6 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago