Ghaziabad News : इजरायल ईरान के युद्ध का खामियाजा कई देश झेल रहे हैं। ऐसे में भारत के छात्र जो पढ़ने के लिए वहां पर गए थे उनको भी काफी कुछ झेलना पड़ रहा है। इस युद्ध के हालातों के बीच गाजियाबाद निवासी छात्र भी फंस गया। उसने इस खौफनाक मंजर के बारे में अपने परिजनों को बताया है। जिसके बाद से गाजियाबाद के लोनी में छात्र रिजवान के परिवार में चिंतित हैं।
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के बेहटा स्थित उत्तरांचल विहार सोसायटी में 53 साल के मोहम्मद अली अली परिवार के साथ रह रहे हैं। वह किराना दुकानदार हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा रिजवान (21 साल) एक साल पहले तेहरान में पढ़ाई करने गया था। वह तेहरान यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रहा है। परिवार में छोटा बेटा मोहम्मद जमा 12 वीं की पढ़ाई कर रहा है। तीन बेटियों में से बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
छात्र रिजवान के पिता मोहम्म्द अली ने बताया कि रविवार शाम बेटे का फोन आया। उसने बताया कि मैं 4 बजे खाना खाने जा रहा हूं। इतने ही कुछ दूर आगे बढ़ा तो छात्र ने अपने पिता को बताया कि यहां पर चारों तरफ धमाके हो रहे हैं। धुआं ही धुआं उठ रहा है। इतने में मोहम्मद ने अपने बेटे को सुरक्षित जगह हो वहां निकल जाने को कहा। छात्र ने आगे पिता को बताया कि जिस इमारत में हम रहते थे वह भी गिर गई है। इसके बाद घर में सभी लोग डरे हुए हैं।
पिता मोहम्मद अली ने बताया कि हमें चिंता है कि बेटे के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। वहां के हालात ठीक नहीं है। रविवार शाम के बाद उसका नंबर भी स्विच आफ आया। आज एक बार नये नंबर से कॉल आई बस इतना कहा कि यहां पूरी बिल्डिंग गिर गई है। 7 मिनट में बिल्डिंग गिरी है। मैं ठीक हूं, फिर कॉल कट जाती है। लेकिन बेटे के फंसे होने के बाद परिवार में चिंता है। जिसमें पिता का कहना है कि हम सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि देश के जो भी छात्र वहां पढ़ाई कर रहे हैं उनकी मदद की जाए।
वहीं रिजवान की मां चमनरानी भी अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर परेशान है। पिछले 4 दिनों से जब से वहां दो देशों में युद्ध का पता चला है तो वह लगातार बेटे रिजवान को वापस आने के लिए कह रही है। कल कॉल आने के बाद से चिंता और भी बढ़ गई है। परिवार का कहना है कि सरकार ही ऐसे समय में मदद कर सकती है। बस हमारा बेटा और दूसरे जो भी बेटे हैं वहां सलामत रहें।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…