देश

गोवा आग कांड: लूथरा ब्रदर्स की जमानत खारिज, फुकेट से जल्द भारत लौटेंगे आरोपी

Luthra Brothers Bail Rejected: गोवा में अरपोरा के ‘Birch by Romeo Lane’ नाइटक्लब में लगी आग में कम से कम 25 लोगों की मौत के बाद जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और कई अनियमितताएं सामने आई थीं। हादसे के तुरंत बाद क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। गुरुवार शाम दिल्ली की कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोनों आरोपी किसी भी संरक्षण या अंतरिम सुरक्षा के हकदार नहीं हैं। जमानत खारिज होने के बाद, उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।

कब तक आएंगे लूथरा ब्रदर्स भारत

दोनों आरोपियों द्वारा दायर याचिका में चार हफ्ते की अंतरिम सुरक्षा मांगी गई थी, ताकि भारत लाए जाने के बाद तुरंत गिरफ्तार न किया जाए। हालांकि, फुकेट से प्रत्यर्पण प्रक्रिया पहले ही जारी है और अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही दोनों भारत लौटेंगे। गोवा के CM प्रमोद सावंत ने आजतक को दिए इंटरव्यू में बताया कि लूथरा ब्रदर्स को गोवा वापस लाने में दो-तीन दिन लगेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के दायरे में शामिल तीन सरकारी अधिकारियों में से दो सहयोग कर रही हैं, लेकिन अरपोरा-नागोवा पंचायत के सेक्रेटरी रघुवीर बागकर सहयोग नहीं कर रहे, उन्हें कल गिरफ्तार किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय

हादसे की गंभीरता और प्रशासनिक कार्रवाई की रफ्तार बढ़ने का कारण यह है कि क्लब अवैध रूप से संचालित हो रहा था और सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं थे। लूथरा ब्रदर्स का विदेश भागना, अफसरों की लापरवाही और भारी जनहानि ने मामले को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। अब अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के माध्यम से दोनों आरोपियों को भारतीय जांच एजेंसियों के हवाले किया जाएगा और उनका जल्द ही भारत में न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना तय है।

ये भी पढ़े: ECI का बड़ा ऐलान, पांच राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago