झारखंड

गोवा ट्रैजेडी का कहर, नाइट क्लब की आग ने झारखंड के तीन सपने बुझाए, दो सगे भाइयों की मौत से पिता सदमे में ढहे

Goa Night Club Fire: गोवा के अपरोरा इलाके स्थित नाइट क्लब “Birch by Romeo Lane” में 6 दिसंबर को लगी भीषण आग ने 25 लोगों की जान ले ली। इस हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान उन कर्मचारियों का हुआ, जो रोज़ी-रोटी के लिए घरों से दूर मेहनत कर रहे थे। इन्हीं में झारखंड के तीन युवक भी शामिल थे, जिनमें से दो सगे भाई थे।

दो सगे भाइयों की मौत

रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (22) इस हादसे के शिकार बन गए। दोनों भाई कुछ महीने पहले ही काम की तलाश में गोवा पहुंचे थे। उनके साथ ही खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव के मोहित मुंडा (22) की भी आग में मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही झारखंड पहुंची, दोनों जिलों में मातम फैल गया।

घर में पसरा सन्नाटा

परिवारों के लिए यह आघात असहनीय साबित हो रहा है। प्रदीप और विनोद के बड़े भाई फगु महतो के अनुसार, उनके पिता धनेश्वर महतो दोनों बेटों की मौत का सदमा सहन नहीं कर पा रहे हैं और बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं। घर में लगातार चीख-पुकार गूंज रही है। मोहित मुंडा के घर में भी इसी तरह का विलाप हो रहा है, जहां माता-पिता बदहवासी में बार-बार बेटे का नाम पुकार रहे हैं।

एक ही परिवार के चार सदस्य की मौत

स्थानीय लोगों ने गोवा पहुंचकर तीनों शवों की पहचान की और परिजनों को खबर दी। गोवा में काम पर गए झारखंड के अन्य युवक अब भय में हैं; परिवार लगातार फोन कर हालचाल ले रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में अधिकतर क्लब के कर्मचारी थे, जिनमें उत्तराखंड, असम, झारखंड, नेपाल और यूपी के युवा शामिल थे। इसके अलावा दिल्ली के एक ही परिवार के चार सदस्य विनोद कुमार, सरोज जोशी, अनीता जोशी और कमला जोशी भी इस हादसे में जान गंवा बैठे। गोवा की यह आग केवल एक इमारत नहीं, कई परिवारों की जीविका, उम्मीदें और भविष्य राख कर गई।

ये भी पढ़े: हैदराबाद की एक सड़क बनेगी डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू? CM रेवंत का ऐलान और BJP का हमला

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

4 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

6 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

7 hours ago