देश

गॉड सेव द क्वीन… विरोध बना वंदे मातरम्, जाने कैसे जन्मा भारत का यह क्रांतिकारी राष्ट्रगीत

Journey Of Vande Mataram: क्या आप जानते हैं कि भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना ब्रिटिश फरमान ‘गॉड! सेव द क्वीन’ के विरोध में हुई थी? 1870 के दशक में ब्रिटिश हुकूमत ने सरकारी समारोहों में यह गीत अनिवार्य कर दिया था। बंगाल से आए इस फरमान ने कई भारतीय अधिकारियों को आहत किया, खासकर एक डिप्टी कलक्टर को, जिन्होंने इस आदेश के प्रति गहरी अशांति महसूस की।

यही डिप्टी कलक्टर थे महान लेखक, विचारक और पत्रकार बंकिम चंद्र चटर्जी। सियालदह से नैहाटी की रेल यात्रा के दौरान उनके मन में उमड़ते विचारों ने शब्दों का रूप लिया और जन्मा वंदे मातरम्। यह सिर्फ एक गीत नहीं था, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रेम, श्रद्धा और क्रांति का प्रतीक बन गया।

कैसे दो पद के गीत ने मातृभूमि को दर्शाया

शुरुआत में गीत के केवल दो पद संस्कृत में रचे गए थे, जो मातृभूमि की वंदना प्रस्तुत करते थे। इसे सबसे पहले उनकी पत्रिका ‘बंग दर्शन’ में प्रकाशित किया गया। बाद में 1882 में अपने उपन्यास ‘आनंदमठ’ में उन्होंने इसे शामिल किया। उपन्यास में आगे के पद बांग्ला में थे, जिनमें भारत माता की दुर्गा रूप में स्तुति की गई। गीत की रचना रविवार, कार्तिक सुदी नवमी, 7 नवम्बर 1875 को हुई।

क्या है वंदे मातरम् की विशेषता

वंदे मातरम् की विशेषता यह है कि इसमें भारत माता को सर्वोपरि स्थान दिया गया और यह मातृभूमि की महानता, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक बन गया। ब्रिटिशर्स ने इसे डर के मारे प्रतिबंधित कर दिया, लेकिन आज यह स्वतंत्र भारत का प्रेरणास्त्रोत और राष्ट्रगीत बन चुका है। इस गीत ने अंग्रेजी फरमान का विरोध कर एक नई चेतना जगाई और क्रांतिकारी भावनाओं को पुष्ट किया। बंकिम चंद्र चटर्जी का यह रचना इतिहास में उस समय की भारतीय भावना का प्रतीक बनकर आज भी जीवित है।

ये भी पढ़े: टी20 मुकाबले में रोमांच चरम पर, जानें पहला T20I कब, कहां और कैसे देखें लाइव, फ्री स्ट्रीमिंग की भी पूरी डिटेल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

1 minute ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

10 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

17 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

33 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

35 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

54 minutes ago