It is no longer necessary to pick up the phone after office hours… Right to Disconnect Bill-2025 introduced in Parliament
Right to Disconnect Bill-2025: गुरुग्राम के कॉर्पोरेट के एक कर्मचारी की कहानी आज हर ऑफिस कर्मचारी की कहानी बन चुकी है। ऑफिस के बाद बीमार महसूस करने पर उन्होंने फोन सायलेंट कर सोने का निर्णय लिया, लेकिन अगले दिन बॉस ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फाइलें थमा दीं और वॉर्निंग दे डाली। ऐसे वर्क कल्चर में कर्मचारियों से ऑफिस के बाद भी लगातार उपलब्ध रहने की अपेक्षा की जाती है, जिससे निजी और पेशेवर जीवन का संतुलन बिगड़ रहा है और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।
इसी समस्या के समाधान के लिए लोकसभा में ‘राइट टू डिस्कनेक्ट बिल-2025’ पेश किया गया है। यह बिल हर कर्मचारी को काम से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन जैसे कॉल, ईमेल से ऑफिस के बाद या छुट्टियों में डिस्कनेक्ट होने का अधिकार देता है। बिल के अनुसार, कर्मचारी अपने बॉस के कॉल या ईमेल का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं होगा, और ऐसा करने पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा सकती। यदि कोई कंपनी कर्मचारी को बाध्य करती है, तो उस संस्था पर कर्मचारी के कुल वेतन का 1% जुर्माना लगाया जाएगा।
इस बिल को NCP सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में पेश किया। उनका कहना है कि डिजिटल टेक्नोलॉजी कर्मचारियों को फ्लेक्सिबिलिटी देती हैं, लेकिन पेशेवर और निजी जीवन में संतुलन नहीं बैठाती। इसके कारण कर्मचारियों को मानसिक दबाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
‘राइट टू डिस्कनेक्ट बिल’ का उद्देश्य कर्मचारियों के वर्क-लाइफ बैलेंस को बढ़ावा देना और उन्हें ऑफिस टाइम के बाद कानूनी सुरक्षा देना है। फिलहाल यह एक प्राइवेट मेंबर बिल है। अगर लोकसभा में पारित हो जाता है, तो इसे राज्यसभा में भेजा जाएगा। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि पास होने की संभावना कम है, लेकिन इस पहल से कर्मचारियों को कानूनी अधिकार और मानसिक राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: गॉड सेव द क्वीन… विरोध बना वंदे मातरम्, जाने कैसे जन्मा भारत का यह क्रांतिकारी राष्ट्रगीत
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…