Breaking

Gold Price Today : राखी के बाद सोने-चांदी के भाव धड़ाम! जानें आज कितने गिरे दाम..

Gold Price Today : रक्षाबंधन के त्योहार के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोना-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक, दोनों ही धातुओं की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोना खरीदने वाले लोगों को लिए काम की खबर है। एमसीएक्स (MCX) एक्सचेंज पर सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में सोने का अक्टूबर वायदा भाव 0.77 फीसदी यानी 788 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। यह गिरावट निवेशकों के लिए चौंकाने वाली है, क्योंकि पिछले कई सत्रों में सोना लगातार ऊंचाई पर बना हुआ था। वहीं, चांदी के वायदा भाव में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- नोएडा डे-केयर में मासूम के साथ दरिंदगी : मेड ने दांत से काटा, फिर पटक दिया जमीन पर, Video

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी का रुख है। स्पॉट गोल्ड की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में भी तेज गिरावट देखने को मिली। यह ट्रेंड दर्शाता है कि घरेलू और वैश्विक दोनों ही बाजार निवेशकों के मूड और नीतिगत संकेतों से प्रभावित हो रहे हैं।

गिरावट की मुख्य वजह

इस अचानक आई गिरावट की बड़ी वजह गोल्ड पर टैरिफ को लेकर बाजार में फैला कंफ्यूजन है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस एक अहम आदेश जारी करने की तैयारी में है, जिसमें गोल्ड बार पर अमेरिकी टैरिफ में छूट देने का प्रस्ताव हो सकता है। अगर यह आदेश लागू होता है तो अमेरिकी बाजार में गोल्ड की आपूर्ति बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में दबाव आना स्वाभाविक है। निवेशकों में इस संभावित बदलाव को लेकर असमंजस की स्थिति है। यही वजह है कि वे फिलहाल मुनाफावसूली की ओर रुख कर रहे हैं। इससे सोने के भाव में गिरावट तेज हो गई है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

सोने में निवेश करने वालों के लिए यह गिरावट खरीदारी का मौका भी साबित हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से ऊंचे दामों की वजह से निवेश नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, यह भी ध्यान रखना होगा कि टैरिफ नीति पर अमेरिकी सरकार का अंतिम फैसला आने के बाद ही बाजार की दिशा साफ होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर टैरिफ में छूट लागू हो जाती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें और नीचे जा सकती हैं, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा। वहीं, अगर यह फैसला टलता है या लागू नहीं होता, तो दाम फिर से ऊपर जाने की संभावना है। कुल मिलाकर, राखी के बाद आई यह गिरावट सोने-चांदी के बाजार में हलचल ला चुकी है और आने वाले दिनों में निवेशकों को सतर्क रहकर फैसले लेने की जरूरत होगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

11 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

13 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

13 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

13 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

14 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

14 hours ago