Bhimrao Ramji Ambedkar
Bhimrao Ramji Ambedkar : समान अवसर योजना के तहत, तेलंगाना में डॉ. बी.आर. अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी ने राज्य के सभी ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए मुफ्त डिग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करना और उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे बेहतर करियर और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ सकें। विश्वविद्यालय के कुलपति घंटा चक्रपाणि ने रविवार को बताया कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सरल और समावेशी बनाना है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी (BRAOU) ने तेलंगाना के सभी ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए मुफ्त स्नातक डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत, इस शैक्षणिक वर्ष से किसी भी ट्रांसजेंडर व्यक्ति, जिसने 10+2 या इंटरमीडिएट के बराबर की शिक्षा पूरी की हो, उन लोगों को डिग्री कोर्स में प्रवेश मिल सकेगा। प्रवेश के समय ₹500 पंजीकरण शुल्क देना अनिवार्य होगा, लेकिन सभी ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ रहेगी। साथ ही पाठ्य सामग्री और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंच के लिए आवश्यक उपकरण भी नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे। राज्यभर में विश्वविद्यालय के किसी भी अध्ययन केंद्र (स्टडी सेंटर) में प्रवेश लेकर छात्र-छात्राएं नियमित रूप से कक्षाओं में भाग ले सकते हैं।
ये भी पढ़े: गाजियाबाद में अवैध स्कूलों पर शिकंजा : शासन ने एक हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट
कुलपति ने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग को शिक्षा में समान अवसर देना है। पहले से ही यह विश्वविद्यालय कैदियों और विभिन्न स्थानों पर तैनात सैन्य कर्मियों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करा रहा है।” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले विश्वविद्यालय ने गोंड, कोया, चेंचू और अन्य आदिवासी समुदायों के बच्चों को मुफ्त उच्च शिक्षा देने की घोषणा की थी। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के हेल्प डेस्क नंबर 040-23680333, 23680555 या वेबसाइट www.online.braou.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…