Gold Price Today
Gold Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ(Tariff) पर बयान के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ट्रंप ने एक बयान दिया कि US में सोने के आयात पर कोई नया शुल्क नहीं लगेगा।
बता दें कि हाल ही में दोनों देशों में तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में कुछ कमी आई है। यूक्रेन-रूस युद्ध के अब आखिरी चरण में आने की उम्मीद के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार, 13 अगस्त 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत पिछले करीब तीन हफ्तों से एक लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर बनी हुई है।
MCX पर सोना सुबह के कारोबार के दौरान 1,00,236 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, जबकि चांदी की कीमत 1,14,265 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई थी।
इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,00,350 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,988 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि चांदी (999 सिल्वर फाइन) 1,14,690 रुपये प्रति किलो पर उपलब्ध है।
वैश्विक बाजार में उथल-पुथल (जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव) का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ता है। अनिश्चितता के समय निवेशक शेयर जैसी अस्थिर संपत्तियों की बजाय सोना जैसे सुरक्षित विकल्प चुनते हैं।
ये भी पढ़े : UP Police SI Recruitment 2025: दारोगा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 3 साल आयु में छूट
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…