उत्तराखंड

Uttarakhand Cloudburst Update : उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त कितने लोग लापता हुए, सरकार ने पहली बार आंकड़े जारी किए

Uttarakhand Cloudburst Update : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में 6 अगस्त को दोपहर बाद बादल फटने से भारी तबाही मच गई। खीर गंगा नदी उफान पर आ गई और मलबा सैलाब की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गया। धराली बाजार, घर, दुकानें और सड़कें मलबे में दब गईं। हादसे के वक्त लोग घरों में थे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विनाशकारी दृश्य साफ नजर आ रहे हैं।

धराली बादल फटने की त्रासदी

सरकार ने घटना के कई दिन बाद पहली बार 68 लापता व्यक्तियों की आधिकारिक सूची जारी की है, जिसमें 24 नेपाली नागरिक, 44 भारतीय और 9 सैनिक शामिल हैं। कई दिनों से चल रहे खोज एवं बचाव अभियान के बीच यह घोषणा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 1,308 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। तेज बारिश और भूस्खलन के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण हो गए हैं, लेकिन सेना, NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन “युद्ध स्तर” पर अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

1,300 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय टीम गठित की है जो मौके की स्थिति पर नजर रख रही है। प्रभावित परिवारों को ₹5 लाख की राहत राशि दी जा रही है। इस बीच, लापता लोगों की सूची जारी होने से पीड़ित परिवारों को जानकारी मिलने में आसानी होगी और राहत कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। धराली में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं, लेकिन राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

ये भी पढ़े : यूपी में रिश्तों का कत्ल : राखी के कुछ घंटे बाद भाई ने किया बहन से रेप, विरोध करने पर दी खौफनाक मौत

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

7 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

8 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

17 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

39 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

40 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

56 minutes ago