Gold-Silver Price
Gold Price Today: देशभर में सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में गोल्ड के दाम फिर बढ़ गए। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि सराफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने ने दो सप्ताह का उच्च स्तर छू लिया है।
सोने की कीमतों में तेजी की बड़ी वजह मजबूत हाजिर मांग और पिछले सप्ताह आई गिरावट के बाद निचले स्तर पर बढ़ी खरीदारी मानी जा रही है। निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से बाजार को सहारा मिला है। रॉयटर्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,133.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि अगस्त डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 4,136.8 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। 23 जुलाई की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 59.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। वहीं, प्लेटिनम की कीमत 1,646.57 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई, जिससे कीमती धातुओं में मजबूती का रुख बना हुआ है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…