IND vs ZIM T20I Match: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा। सभी की नजरें श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर होंगी, जो अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं जीत सके हैं। वहीं, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी उसी मैदान पर वापसी की उम्मीद लेकर उतरेंगे, जहां उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन की यादगार पारी खेली थी।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 11 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को 3 जीत मिली हैं। हालांकि, पिछली भिड़ंत में जुलाई 2024 में हरारे के इसी मैदान पर जिम्बाब्वे ने भारत को 3 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वहीं, दोनों टीमों की सबसे हालिया टक्कर इसी साल टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां भारत ने चेन्नई में खेले गए मुकाबले में 72 रन से जीत दर्ज की थी।
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी/तफद्जवा त्सिगा (विकेटकीपर), डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, मिल्टन शुम्बा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…