Gold Price Today
Gold Price Today : यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के फैसले के बाद सोने की तेजी थम गई है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3707.57 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। हालांकि, फेड के कदम के बाद इसमें गिरावट देखने को मिली।
इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 18 सितंबर 2025 को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,10,330 रुपये पर दर्ज किया गया। एक दिन पहले इसका भाव 1,10,620 रुपये था। 15 सितंबर को ही सोने की कीमत पहली बार 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंची थी।
करीब नौ महीने बाद फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। इसके बाद बेंचमार्क दर 4 से 4.25 प्रतिशत के बीच आ गई। इसके साथ ही इस महीने के अंत तक और 50 बेसिस प्वाइंट कटौती के संकेत भी दिए गए हैं। इस फैसले का असर सीधे सोने की कीमतों पर पड़ा है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, चांदी प्रति किलोग्राम 1,26,770 रुपये पर पहुंच गई, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,28,640 रुपये था।
ये भी पढ़े : राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप, वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर कहा…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…