गोल्ड
Gold Price News: देशभर में सोने की कीमतों में इस हफ्ते जोरदार तेजी देखने को मिली है। अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोना 7,960 रुपये तक महंगा हुआ, जबकि 22 कैरेट के दाम में भी 7,300 रुपये तक का इजाफा हुआ है। 23 अगस्त की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,63,240 रुपये और मुंबई में 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,600.91 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।
इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमत में एक दिन में 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का औसत भाव 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, चांदी भी 2,41,500 रुपये प्रति किलोग्राम के औसत भाव पर दर्ज की गई।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी इस हफ्ते तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक सप्ताह में चांदी का भाव करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया। 23 अगस्त की सुबह देश में चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 69.87 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दाम पर देश के आर्थिक हालात के साथ-साथ वैश्विक बाजार की गतिविधियों का भी असर पड़ता है।
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…