Breaking

गोल्डन लाइन मेट्रो से जुड़ेंगे दिल्ली के 15 नए स्टेशन, जानें कब शुरू होगी सेवा

Delhi Metro News: दिल्ली के मेट्रो नेटवर्क में जल्द एक और बड़ा विस्तार होने जा रहा है। गोल्डन लाइन कॉरिडोर के इस साल के अंत तक चरणबद्ध तरीके से शुरू होने की उम्मीद है। दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद तक करीब 23.6 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के चालू होने से दक्षिण दिल्ली के कई ऐसे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी, जहां अभी यह सुविधा नहीं है।

15 स्टेशनों वाला होगा गोल्डन लाइन कॉरिडोर

गोल्डन लाइन कॉरिडोर पर कुल 15 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें 11 स्टेशन जमीन के नीचे होंगे, जबकि चार एलिवेटेड होंगे। DMRC के मुताबिक, कॉरिडोर का करीब 83.58 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बाकी काम भी तेजी से चल रहा है।

कई इलाकों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

गोल्डन लाइन शुरू होने के बाद महिपालपुर, वसंत कुंज, किशनगढ़, छतरपुर, नेब सराय, साकेत, अंबेडकर नगर, खानपुर, संगम विहार और तुगलकाबाद समेत दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों की मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। 23.6 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर दिल्ली एयरोसिटी से शुरू होकर महिपालपुर, वसंत कुंज, किशनगढ़, छतरपुर, छतरपुर मंदिर, इग्नू, नेब सराय, साकेत जी-ब्लॉक, अंबेडकर नगर, खानपुर, संगम विहार-तिगड़ी, आनंदमयी मार्ग और तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी होते हुए तुगलकाबाद तक पहुंचेगा।

2029 तक कालिंदी कुंज और एयरपोर्ट टर्मिनल-1 से जुड़ेगा रूट

गोल्डन लाइन को आगे और विस्तार देने की भी योजना है। फेज-5ए के तहत तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज और एयरोसिटी से IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 तक विस्तार को मंजूरी मिल चुकी है। दोनों परियोजनाओं को 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद गोल्डन लाइन का नेटवर्क और बड़ा होगा, जिससे दक्षिण दिल्ली के साथ एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी मिल सकेगी।


Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago