Abhinandan Varthaman News: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने वायुसेना की नौकरी छोड़कर अब क्षेत्रीय एयरलाइन Fly91 में पायलट के तौर पर नई पारी शुरू की है।
Fly91 के प्रवक्ता ने अभिनंदन वर्धमान के एयरलाइन से जुड़ने या उनकी भूमिका पर कोई जानकारी देने से इनकार किया है। प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़ी निजी जानकारी साझा नहीं की जाती। Fly91 ने मार्च 2024 में परिचालन शुरू किया था और फिलहाल उसके बेड़े में 6 विमान हैं। गोवा और हैदराबाद इसके दो ऑपरेशनल बेस हैं।
F-16 गिराकर सुर्खियों में आए थे अभिनंदन
अभिनंदन वर्धमान 2019 में भारत-पाकिस्तान हवाई मुठभेड़ के बाद सुर्खियों में आए थे। उन्होंने मिग-21 से पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था, हालांकि उनका विमान भी क्रैश हो गया और पाकिस्तान ने उन्हें हिरासत में ले लिया। भारत के दबाव के बाद तीन दिन में उनकी रिहाई हुई। साल 2021 में उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…