TMC Office Vandalism: कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कैमक स्ट्रीट स्थित ऑफिस में गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे कुछ लोगों के घुसने और तोड़फोड़ करने का आरोप है। TMC का दावा है कि इस दौरान ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। अभिषेक बनर्जी ने मामले में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े कुछ लोगों ने कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की। TMC के मुताबिक, हमलावरों ने फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को नुकसान पहुंचाया और कुछ सामान अपने साथ ले गए। पार्टी कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप है। अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि उन्होंने फोन और ईमेल के जरिए पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन करीब दो घंटे तक कोई जवाब नहीं मिला।
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि कार्यकर्ताओं और वकीलों की ओर से बार-बार फोन और ईमेल करने के बावजूद पुलिस ने करीब दो घंटे तक कोई जवाब नहीं दिया। TMC के मुताबिक, अभिषेक बुधवार रात दिल्ली चले गए थे और उनके शहर से बाहर होने की जानकारी के बाद ऑफिस को निशाना बनाया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि एयर प्यूरीफायर, प्रिंटर, टीवी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाए गए। मामले में BJP का पक्ष और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…