Categories: Others

Good News! 6 साल में सबसे कम महंगाई, थाली से लेकर थैला तक सस्ता हुआ सामान

Retail inflation 2025 : देशवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जून 2025 में खुदरा महंगाई दर गिरकर महज 2.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो कि पिछले छह सालों में सबसे निचला स्तर है। खाने-पीने की चीजों जैसे सब्जी, दाल, मांस, मछली, अनाज, चीनी, मसाले और दूध की कीमतों में आई नरमी के चलते यह गिरावट दर्ज की गई है। यह लगातार पांचवां महीना है जब महंगाई दर भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) के निर्धारित 4% के मध्यम अवधि लक्ष्य से नीचे बनी हुई है और लगातार आठवां महीना है जब यह 6% के ऊपरी बैंड के नीचे रही है।

क्या कहती है NSO की रिपोर्ट

सोमवार को जारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की रिपोर्ट के अनुसार, मई 2025 में खुदरा मुद्रास्फीति 2.82% थी, जो जून में घटकर 2.1%हो गई। यानी महज एक महीने में 0.72% (72 बेसिस पॉइंट्स) की गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट जनवरी 2019 के बाद साल-दर-साल के आधार पर सबसे बड़ी है, जब महंगाई दर 1.97% दर्ज की गई थी। महंगाई में आई इस राहत से देश के करोड़ों आम लोगों की जेब पर पड़ा बोझ कुछ हल्का हुआ है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम कम होने से लोगों की थाली अब पहले से ज्यादा भरने लगी है।

आरबीआई ने की रेपो रेट में कटौती

विशेषज्ञों के मुताबिक, महंगाई में यह नरमी भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीतियों का असर भी दिखाती है। आरबीआई ने इस साल लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है। हाल ही में रेपो रेट को 50 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.5% किया गया। इसके साथ ही आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति का अनुमान भी घटा दिया है। नए अनुमान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में महंगाई दर 2.9%, दूसरी में 3.4%, तीसरी में 3.5% और चौथी तिमाही में 4.4% रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े- हेट स्पीच पर SC का केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश : नफरत फैलाने वाले कंटेंट क्रिएटर पर होगी FIR

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

12 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

14 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

14 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

14 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

15 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

15 hours ago