Google Pixel Watch 4
Google Pixel Watch 4 : टेक दिग्गज गूगल ने बुधवार कोअपने Made by Google इवेंट में न सिर्फ Pixel 10 सीरीज़ पेश की, बल्कि इसके साथ ही नई Pixel Watch 4 को भी बाजार में उतारा है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को पिछले वेरिएंट की तुलना में ज्यादा एडवांस और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया है। इस स्मार्टवॉच में Loss of pulse और Fall Detection जैसे फीचर है।
New Pixel Watch 4 का डिज़ाइन काफी हद तक Pixel Watch 3 जैसा रखा गया है, लेकिन इसमें 16% पतले बेज़ल्स दिए गए हैं। इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और Always-on Display फीचर मौजूद है। ब्राइटनेस भी अब पहले से कहीं बेहतर है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है।
गूगल ने Pixel Watch 4 को दो साइज वेरिएंट में उतारा है। इसमें आपको 41mm वेरिएंट और 45mm साइज के दो वेरिएंट मिलेगे। 41mm वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको ₹39,900 रुपये खर्च करने होगे। जबकि वहीं अगर आप 45mm साइज वाले वेरिएंट की तरफ जाते हैं तो आपको 43,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 41mm वेरिएंट को आप Iris, Lemongrass, Porcelain और Obsidian कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। 45mm वेरिएंट में आपको Moonstone, Porcelain और Obsidian कलर्स ऑप्शन मिलते हैं।
वॉच में Snapdragon W5 Gen 2 प्रोसेसर लगाया गया है, जो ज्यादा स्मूथ और तेज़ अनुभव देता है। 41mm मॉडल में आपको 30 घंटे तक का बैकअप और 45mm मॉडल में 45 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। क्विक चार्जिंग सपोर्ट से बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।
ये भी पढ़े : रियल मनी गेम्स पर बैन की तैयारी, सरकार लाई ऑनलाइन बिल 2025
गूगल ने Pixel Watch 4 को खासतौर पर फिटनेस और सेहत को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें आपको 40+ एक्सरसाइज मोड्स, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, ECG और HRV मापने की सुविधा, Skin Temperature Sensor जैसे हेल्थ अपडेट मिलेगें और जब आपकी नब्ज़ का पता नहीं चलेगा तो वॉच तुरंत अलर्ट देगी, अचानक गिरने पर वॉच अपने आप मदद के लिए इमरजेंसी कॉल कर सकती है।
Pixel Watch 4 में Google का Gemini AI असिस्टेंट दिया गया है। खास बात यह है कि इसे Raise to Talk फीचर से केवल हाथ उठाकर एक्टिवेट किया जा सकता है। इससे यूजर्स आसानी से मैसेज, कॉल या फिटनेस जानकारी ले सकते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…