innocent children died
Maharashtra news : महाराष्ट्र के एक जिले से दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है। महाराष्ट्र के यवतवाल जिले के दारव्हा-नरे मार्ग के पास बुधवार की शाम को एक दुखद हादसा में 4 बच्चों की जान चली गई। बता दे कि यहां रेलवे स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन पुल के गहरे गड्ढे में चार बच्चों की डूबकर मौत हो गई।
इस घटना में मारे गए बच्चों की पहचान रिहान असलम खान (13), गोलू पांडुरंग नारनवरे (10), सोम्या सतीश खडसन (10) और वैभव आशीष बोधले (14) के रूप में हुई है, ये सभी दारव्हा के रहने वाले थे।
बताते चले कि इस रास्ते पर रेलवे परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच पुलों के खंभे बनाने के लिए कई गहरे गड्ढे खोदे गए है। जिसके कारण यह हादसा हुआ।
हाल की भारी बारिश के कारण ये गड्ढे पानी से भर गए थे, लेकिन इनके चारों ओर कोई भी सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया था। बुधवार दोपहर ये बच्चे नहाने के लिए इन गड्ढों में उतर गए।
ये भी पढ़े : Weather Alert : मुंबई के बाद गुजरात बेहाल, 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी
पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे डूबने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और तुरंत दारव्ह (Maharashtra news) के उप जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…