Cover Story Latest

ग्रेटर बेंगलुरु चुनाव को लेकर बड़ा फैसला: EVM नहीं, इस बार मतपत्रों से होगा मतदान

Bengaluru municipal election: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में नगर निगम के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जगह मतपत्रों से कराने का निर्णय लिया गया है। यह घोषणा कर्नाटक के मुख्य चुनाव आयुक्त जीएस संगरेशी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने कहा कि ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) के लिए नगर निगम चुनाव 25 मई के बाद आयोजित किए जाएंगे और इनमें EVM के बजाय मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि 2015 के निगम चुनाव EVM से हुए थे।

प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या कहा

संगरेशी ने कहा कि ग्रेटर बेंगलुर अंतर्गत 5 नगर निगम हैं, जिनके चुनाव मतपत्रों से होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगरेशी के अलावा सभी 5 निगम आयुक्त उपस्थित थे। आयुक्त ने कहा कि वह एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है और मतपत्रों उपयोग करने का निर्णय उसका अपना है। उन्होंने कहा कि EVM और मतपत्रों में कोई खामी नहीं, और सुप्रीम कोर्ट ने मतपत्रों के उपयोग पर रोक नहीं लगाई है। आयोग ने बताया कि पंचायत चुनाव मतपत्रों से होते हैं।

निगमों में कुल वोटरों की संख्या 88.91 लाख

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर बेंगलुरु क्षेत्र के लिए मतदाता सूची का मसौदा सोमवार को आधिकारिक तौर पर प्रकाशित किया गया है। मसौदा आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर बेंगलुरु में कुल 88,91,411 मतदाता हैं, जिनमें 45,69,193 पुरुष, 43,20,583 महिलाएं और 'अन्य' श्रेणी में 1,635 मतदाता शामिल हैं। मसौदा सूची पर आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 3 फरवरी तक खुली रहेगी। मतदाता बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: UP के पूर्व सीएम अखिलेश के भाई प्रतीक ने पत्नी को तलाक देने का किया ऐलान, कहा- पत्नी ने पारिवारिक रिश्ते बर्बाद किए

Anamika Anand

Share
Published by
Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago