GST Rate Cut
GST Rate Cut : 56वीं GST Council की बैठक 3 और 4 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में प्रस्तावित ‘द्वी-स्तरीय GST संरचना’ को अंतिम रूप देने पर विशेष ध्यान देने की संभावना है। सरकार का प्लान दिवाली पर जीएसटी रिफॉर्म लागू करना है और टैक्स रेट में बड़ी कटौती करना है।
सरकार संभावना पर विचार कर रही है कि GST स्लैब को चार से दो मुख्य दरों तक सीमित किया जाए। विशिष्ट उपभोक्ता व रोजमर्रा की वस्तुओं पर 5%, अधिकांश सामान्य वस्तुओं व सेवाओं पर 18% और सामान के लिए विशेषकर धूम्रपान उत्पादों, लक्ज़री वस्तुओं या ‘ग्रामीण वस्तुओं’ पर 40% की ‘सिन टैक्स’ लागू की जा सकती है।
छोटी कारें (जैसे Maruti Wagon-R, Dzire आदि) जिन पर वर्तमान में लगभग 28% GST लागू होती है, उस पर नया प्रस्तावित स्लैब 18% होगा। इससे कीमत में ₹1.4 लाख तक की बचत हो सकती है और EMI में भी लगभग ₹2,000 तक की कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है ।
दूसरी ओर, सेडान और SUV जैसी बड़ी या लक्ज़री वाहन जहां अभी 28% GST + 22% सेस, यानी कुल लगभग 50% तक टैक्स लगता है, उस पर कटौती की संभावना है। नया प्रस्तावित स्लैब है 40%, यानी कुल टैक्स में कुछ कमी हो सकती है। हालांकि कुछ राज्यों ने इस पर अतिरिक्त सेस लगाने का सुझाव भी दिया है।
एक रिपोर्ट में कहा है कि इसका सीधा परिणाम ये होगा कि कार की कीमतें 1.4 लाख रुपये तक कम हो सकती हैं और मासिक किस्तें 2,000 रुपये से अधिक कम हो सकती हैं। मान लीजिए आप मारुति वैगन-R खरीदने की योजना बना रहे हैं. इसकी मौजूदा ऑन-रोड कीमत ₹7.48 लाख घटकर ₹6.84 लाख हो सकती है. वहीं मंथली EMI ₹1,047 कम हो सकती है. ब्रेजा या हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल की कीमतों में भी मामूली कटौती और कम मासिक बचत देखने को मिलेगी, क्योंकि ये अभी ये हाई GST बैकेट में शामिल है।
ये भी पढ़े : चंद्रयान-3 की सफलता और इसरो की अद्भुत यात्रा को समर्पित
यह राजस्व-कटौती संभावित तौर पर सरकार और कुछ राज्यों के लिए राजस्व पर दबाव डाल सकती है। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) क्षेत्र को 5% जीएसटी की छूट बरकरार रखने की बात कही जा रही है। लेकिन यदि अंदरूनी रेगुलेशन में बदलाव हुआ, तो ICE (Internal Combustion Engine) वाले छोटे वाहनों को भी सिर्फ 18% जीएसटी मिलने से EV की तुलना में कीमत के लिहाज से प्रतिस्पर्धा में वृद्धि हो सकती है, जिससे EV लोकप्रियता पर असर पड़ सकता है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…