Breaking

गुजरात नगर निगम चुनाव में बीजेपी का जलवा: 4 पर कब्जा, 11 में बढ़त बरकरार

Gujarat Local Body Election 2026 Result: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। 15 नगर निगमों के लिए हुए चुनावों की मतगणना 28 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू हुई, जिसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जनता के मूड का बड़ा संकेत माना जा रहा है। 26 अप्रैल 2026 को 5 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था, जिनमें कुल 9,200 सीटें शामिल हैं।

चुनावों में 55 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज हुई थी वोटिंग

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, नगर निगमों में 55.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों में क्रमशः 65.53 प्रतिशत, 66.64 प्रतिशत और 67.26 प्रतिशत वोटिंग हुई। इन चुनावों में 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र थे। अब बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, एनसीपी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) समेत कई दलों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतगणना के साथ तय हो रहा है।

इन चार निकायों में बीजेपी को मिली जीत

बीजेपी ने गुजरात के 15 नगर निगमों में से 4 पर जीत हासिल कर ली है और 11 अन्य में बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी ने मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड और वापी समेत 4 पर जीत का परचम लहरा दिया है। ये वे नवगठित नगर निगम हैं, जहां पहली बार चुनाव हुए हैं। बात करें अहमदाबात की तो यहां बीजेपी का दबदबा देखने को मिल रहा है। पार्टी ने इसनपुर वार्ड संख्या 45 और नवरंगपुरा वार्ड में भी जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस अब तक मेहसाणा, मोरबी और नाडियाड में एक भी सीट नहीं जीत सकी है जबकि उसने केसार्डी सीट पर जीत हासिल की है। आप पार्टी ने अलग-अलग जगहोंं के वार्डों पर जीत दर्ज की है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago