Gujarat News
Gujarat News : गुजरात में पवित्र विवाह संबंध को लूट का जरिया बनाने वाले एक और शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मेहसाणा के बेचराजी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत के तार राज्यभर के कई जिलों तक फैले हैं। यह गिरोह भोले-भाले युवकों को शादी के जाल में फंसाकर, लाखों रुपये और गहने लूटकर रफू-चक्कर हो जाता था। इतना ही नहीं, अगर कोई युवक पैसे वापस मांगता तो उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी जाती थी।
बता दें कि इस लुटेरी दुल्हन का भांडा तब फूटा जब बेचराजी के आदीवाडा गांव के सचिन पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पिछले साल अगस्त के महीने में सचिन ने 5 लाख और गहने देकर अहमदाबाद की चांदनी राठौड़ से शादी की थी। लेकिन शादी के मात्र चार दिन बाद ही चांदनी के तथाकथित जीजा राजू ठक्कर आए और पिता की बीमारी का नाटक करके चांदनी को ले गए।
इस पूरी घटना के बाद चांदनी ने अपना फोन बंद कर लिया। जब सचिन ने बार- बार उनसे संपर्क किया तो उन्होंने तलाक के नाम पर 50 हजार और ऐंठ लिए साथ ही सचिन को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। बता दें कि यह लुटेरी दुल्हन गैंग पहले ऐसे अविवाहित पुरुषों को ढूंढती थी और उसके बाद राजूभाई नाम का व्यक्ति शादी कराने की बात कहकर उन्हें बहकाकर शादी करवाता था।
बस शादी के कुछ ही दिनों बाद ही दुल्हन कोई न कोई बहाना बनाकर वहां से गायब हो जाती थी, और उसके बाद किसी अन्य दूल्हे को फंसाने की तैयारी शुरू कर देती थी। इस लुटेरी दुल्हन गैंग ने अब तक मेहसाणा समेत कई जिलों में 16 से अधिक लोगों को लूटा है।
वहीं पुलिस जांच में सामने आई जानकारी चौंकाने वाली है। आरोपी दुल्हन चांदनी ने सिर्फ सचिन से ही नहीं, बल्कि राज्य के अलग-अलग जिलों में करीब 15 से ज्यादा शादियां की हैं, और लाखों रूपए की लूट की है। फिलहाल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी मां समेत पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: DJ पर दूल्हे संग किया डांस! बिना दुल्हन बारात वापस लौटी, विदाई से पहले गायब हुई दुल्हन
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…