Cover Story Featured

वायरल वीडियो पर NCW का एक्शन, प्रनीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान कथित तौर पर एक महिला के प्रति यौन दबाव और बिना सहमति वाले व्यवहार का महिमामंडन करने वाली टिप्पणियों से जुड़े वायरल वीडियो पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वत: संज्ञान लिया है।

आयोग ने गुरुवार को कहा कि उसने इस मामले से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों और वायरल वीडियो फुटेज का संज्ञान लिया है, जिसमें कथित तौर पर ऐसी टिप्पणियां सार्वजनिक मंच से की गई थीं। महिला अधिकारों से जुड़े इस निकाय ने वीडियो की सामग्री और जिस तरह कथित व्यवहार को दर्शकों के सामने पेश किया गया, उस पर गंभीर चिंता जताई है।

महिलाओं की गरिमा और सहमति के खिलाफ ऐसे व्यवहार को बताया खतरनाक

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि महिलाओं की सहमति, गरिमा और शारीरिक स्वायत्तता को कमजोर करने वाले व्यवहार का सामान्यीकरण या महिमामंडन महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक हिंसा को लेकर समाज के नजरिए पर दूरगामी प्रभाव डाल सकता है।

आयोग के अनुसार, इस तरह की घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा और जेंडर आधारित हिंसा के प्रति लोगों की सोच को प्रभावित कर सकती हैं।

हरियाणा के डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया राहतकर ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर मामले में तत्काल, सख्त और समयबद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

आयोग ने हरियाणा पुलिस से सात दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दर्ज एफआईआर की स्थिति की जानकारी भी मांगी गई है।

वीडियो की जांच और आयोजकों की भूमिका पर भी मांगी जानकारी

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस से यह भी पूछा है कि मामले में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। इसके अलावा वायरल वीडियो की जांच और उसकी प्रमाणिकता की पुष्टि के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

आयोग ने आयोजकों, कलाकारों और कार्यक्रम स्थल के प्रबंधन की भूमिका से जुड़ी जानकारी भी मांगी है। साथ ही यह जानना चाहा है कि सार्वजनिक मनोरंजन मंचों और डिजिटल प्लेटफॉर्म को महिलाओं के प्रति यौन उत्पीड़न, दबाव या उनकी गरिमा का उल्लंघन करने वाले व्यवहार को बढ़ावा देने का माध्यम बनने से रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रनीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को भेजा नोटिस

इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कॉमेडियन प्रनीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया है। दोनों को 22 जून को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया गया है।

'सहमति से कोई समझौता नहीं'

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं की सहमति के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

आयोग ने कहा कि यौन दबाव, अधिकार जताने वाले व्यवहार या किसी महिला की स्वायत्तता और सम्मान के प्रति अनादर को हास्य या मनोरंजन के रूप में पेश करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह भारत के संविधान और कानूनों द्वारा महिलाओं को दिए गए समानता, गरिमा और सुरक्षा के सिद्धांतों के विपरीत है।

ये भी पढ़े: गृहिणियां ‘नेशन बिल्डर’ हैं मासिक आय 30,000 रुपये तय की: Supreme Court

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago