राजनीति

गुरप्रीत सिंह सेखों कौन हैं? भगवंत मान की मौजूदगी में AAP में शामिल

Gurpreet Singh Sekhon: पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी के एक नए फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है। गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत सिंह सेखों रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में AAP में शामिल हो गए। सेखों के खिलाफ 47 आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं और वह 2016 के चर्चित नाभा जेलब्रेक मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल था। उनके AAP में शामिल होते ही विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल खड़े किए हैं।

जीरा की जनसभा में AAP में शामिल हुए सेखों

फिरोजपुर के मुदकी इलाके के रहने वाले गुरप्रीत सिंह सेखों ने जीरा की एक जनसभा में AAP की सदस्यता ली। नाभा जेलब्रेक मामले में उसे मार्च 2023 में 10 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन नवंबर 2023 में उसे जमानत मिल गई। पार्टी में स्वागत करते हुए CM भगवंत मान ने कहा कि जनता अब पारंपरिक राजनीति से परेशान होकर काम की राजनीति को पसंद कर रही है।

विपक्ष ने AAP पर गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

गुरप्रीत सिंह सेखों के AAP में शामिल होने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसे खतरनाक परंपरा बताते हुए CM भगवंत मान से सवाल किया कि इससे क्या संदेश जा रहा है। वहीं SAD ने भी AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि गैंगस्टरों को लेकर पार्टी की यही नीति है तो पंजाब की कानून-व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

43 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

1 hour ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago