Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम में पुलिस और हथियारबंद अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 बदमाश मारे गए, जबकि 1 घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में क्राइम ब्रांच के 3 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, बदमाश सुशांत लोक इलाके में एक कारोबारी के घर पर फायरिंग कर रहे थे, जिसे विदेश में बैठे इनामी गैंगस्टर से फिरौती की धमकियां मिल रही थीं।
पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम ने सबसे पहले अपराधियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने इसके बजाय पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सभी पांच शूटर गोली लगने से घायल हो गए। सभी को तुरंत एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार अपराधियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का इलाज जारी है।
मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम पुलिस के तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम और डीसीपी ईस्ट समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…