Delhi NCR Weather: शुक्रवार को सुबह से दिल्ली और फरीदाबाद के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी का दौर जारी है। वहीं, बीते 2 दिनों से लगातार बारिश से होने वाले जलभराव ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और सुबह-शाम हल्की बारिश हो सकती है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 12 जुलाई तक, जबकि हिमाचल प्रदेश में 15 जुलाई तक कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए पहाड़ी राज्यों में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरे देश को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों तक भी पहुंच गया है। वहीं उत्तर प्रदेश और उससे सटे क्षेत्रों में बने कम दबाव के क्षेत्र (लो-प्रेशर सिस्टम) के प्रभाव से आज कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…