Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक क्लिनिक के अंदर मोबाइल फोन ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया. डॉक्टर को दिखाने पहुंचे एक मरीज के हाथ में अचानक मोबाइल फट गया, जिसके बाद फोन में आग लग गई. घटना के समय क्लिनिक में नवजात बच्चे और कई अन्य मरीज मौजूद थे. हालांकि, स्टाफ की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी को चोट नहीं आई. मोबाइल ब्लास्ट की पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.
यह घटना रविवार को ग्वालियर के दृष्टि स्किन एवं चाइल्ड क्लिनिक की है. यहां एक मरीज डॉक्टर आशुतोष शर्मा को दिखाने पहुंचा था. इसी दौरान अचानक उसके मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो गया. फोन फटते ही उसमें आग की लपटें उठने लगीं, जिससे क्लिनिक में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
हादसे के वक्त वहां नवजात बच्चे और दूसरे मरीज भी मौजूद थे. ऐसे में आग फैलने की आशंका से खतरा बढ़ गया था. हालांकि, क्लिनिक के बाहर मौजूद स्टाफ ने तुरंत स्थिति संभाली और मोबाइल में लगी आग बुझाने के लिए पानी डाला. कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया.
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और न ही नवजात बच्चों या अन्य मरीजों को कोई नुकसान पहुंचा. समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो क्लिनिक में बड़ा हादसा हो सकता था.
मोबाइल फटने और आग लगने की पूरी घटना क्लिनिक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. अब इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है. इस घटना ने मोबाइल की बैटरी में खराबी और ओवरहीटिंग के कारण होने वाले संभावित खतरों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है.
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…