Breaking

कानपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, पति और परिवार पर आरोप; बुलडोजर कार्रवाई की मांग

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि प्रेमिका के पति और घर की महिलाओं ने उसे डंडों से इतना पीटा कि उसकी हालत गंभीर हो गई. बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना साढ़ इलाके के गंभीरपुर गांव की है. मृतक की पहचान 28 वर्षीय अतुल के रूप में हुई है, जो पेट्रोल पंप पर काम करने के साथ ऑटो भी चलाता था.

प्रेमिका के बुलाने पर मिलने पहुंचा था अतुल

जानकारी के मुताबिक, अतुल शनिवार रात गांव की रहने वाली अपनी शादीशुदा प्रेमिका सुमन से मिलने उसके घर पहुंचा था. बताया जा रहा है कि सुमन ने ही फोन करके उसे बुलाया था. हालांकि, घर पहुंचते ही प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद सुमन के पति विकास अवस्थी और घर की महिलाओं ने अतुल को डंडों से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया.

इसके बाद प्रेमिका का ससुर अतुल के घर पहुंचा और उसकी मां शीला को अपने साथ ले गया. जब शीला अपने देवर के साथ वहां पहुंचीं, तो अतुल उनके पैरों में गिरकर घर ले चलने की गुहार लगाने लगा. मां उसे लेकर नौबस्ता स्थित अस्पताल पहुंचीं, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परिजनों ने लगाया जाम, बुलडोजर कार्रवाई की मांग

रविवार को अतुल के परिजनों ने शव के साथ सड़क पर जाम लगा दिया. परिवार ने आरोप लगाया कि विकास अवस्थी ने 2016 में गांव की एक लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की थी. इस मामले में वह जेल गया था और फिलहाल जमानत पर बाहर है. परिजनों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की.

मौके पर पहुंचे एसीपी कृष्ण कुमार यादव ने कई घंटे की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया. पुलिस ने विकास अवस्थी, उसकी पत्नी, मां और अतुल की प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. अतुल की प्रेमिका और उसकी सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. एसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में अवैध संबंधों को हत्या की वजह माना जा रहा है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

ये भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही पत्नी पर टूटा पति का कहर, चाकू से वार कर उतारा मौत के घात, गिरफ्तार

Tanisha Verma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

5 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

7 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago