Haridwar: तीर्थ नगरी हरिद्वार में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान विवाद खड़ा हो गया। श्रवणनाथ नगर स्थित भाटिया भवन के पास एक होटल में शूटिंग के लिए 'कैफे एंड बार एंड रेस्टोरेंट' का साइन बोर्ड लगाया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय लोगों और युवाओं को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना था कि हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देखते हुए इस तरह के बोर्ड लगाना तीर्थ की मर्यादा और पवित्रता के खिलाफ है। विरोध के दौरान स्थानीय निवासियों और फिल्म यूनिट के सदस्यों के बीच तीखी बहस भी हुई, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे और अंततः शूटिंग रोकनी पड़ी। बाद में वहां से लगाए गए बोर्ड हटा दिए गए। बताया गया कि उस समय अभिनेता इमरान हाशमी मौके पर मौजूद नहीं थे।
गौरतलब है कि हरिद्वार नगर निगम के नियमों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री प्रतिबंधित है। ऐसे में फिल्म की शूटिंग के लिए रेस्टोरेंट और कैफे के साथ 'बार' का बोर्ड लगाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।
तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने उन जागरूक युवाओं और भाटिया भवन क्षेत्र के स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने शूटिंग रुकवाने में भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हरिद्वार की पवित्रता और तीर्थ की मर्यादा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे और 'बार' का बोर्ड लगाकर गलत संदेश देने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने और इस तरह की गतिविधियों के प्रति समाज को जागरूक करने की जरूरत है। उनके अनुसार, लगातार हरिद्वार की मर्यादा को प्रभावित करने वाले प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका विरोध किया जाना चाहिए।
उज्ज्वल पंडित ने कहा कि इस पूरे मामले का दुखद पक्ष यह है कि इसमें एक स्थानीय व्यक्ति भी शामिल था, जिसका जन्म हरिद्वार में हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक लाभ के लिए वह व्यक्ति हरिद्वार की धार्मिक परंपराओं और मर्यादा को भूल गया। उन्होंने लोगों से इस तरह के मुद्दों को लेकर सजग रहने और हरिद्वार की पहचान और पवित्रता को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की।
ये भी पढ़े: गृहिणियां ‘नेशन बिल्डर’ हैं मासिक आय 30,000 रुपये तय की: Supreme Court
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…