Heavy fall in stock market for the fourth consecutive day, market closed in red
Share Market : आखिरी दिन यानी शुक्रवार को BSE Sensex 585.67 अंकों (0.72%) की गिरावट के साथ 80,599.91 अंकों पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड. ट्रंप की घोषणा के बाद, भारतीय बाजार में आज लगातार दूसरे दिन और कुल मिलाकर लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माने का ऐलान बुधवार को किया था, जो एक अगस्त से लागू होने वाला था। जिसके कारण बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
बता दें कि शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 585.67 अंकों (0.72%) की गिरावट के साथ 80,599.91 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 203.00 अंकों (0.82%) के नुकसान के साथ 24,565.35 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को सेंसेक्स 296.28 अंकों (0.36%) की गिरावट के साथ 81,185.58 अंकों पर और निफ्टी 86.70 अंकों (0.35%) के नुकसान के साथ 24,768.35 अंकों पर बंद हुआ था।
इनके साथ ही आज टाटा स्टील के शेयर 3.04 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.65 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.60 प्रतिशत, इंफोसिस 2.52 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.91 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.74 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.71 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.67 प्रतिशत, बीईएल 1.55 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.35 प्रतिशत, एलएंडटी 1.27 प्रतिशत, टीसीएस 1.13 प्रतिशत, एटरनल 1.10 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.02 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.98 प्रतिशत, टाइटन 0.93 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.80 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.69 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.68 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.43 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.32 प्रतिशत, एसबीआई 0.31 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
ये गिरावट सिर्फ ट्रंप की टैरिफ की वजह से नहीं है, बल्कि कंपनियों के नतीजे खराब आने की वजह से है। sun pharma के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 % इसलिए गिर गए, क्योकि इसके नेट प्रॉफिट में 20 फीसदी की गिरावट आई है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…