Breaking

Lucknow Bulldozer Action: हाईकोर्ट के बाहर अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, वकीलों में मचा हड़कंप

Lucknow Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को कचहरी परिसर और उसके आसपास प्रशासन ने बड़े स्तर पर बुलडोजर अभियान चलाया। हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के निर्देश के बाद नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध कब्जों को हटाने में जुटी हुई है। कार्रवाई के चलते इलाके में हड़कंप का माहौल बना रहा और कई वकीलों ने विरोध भी जताया।

हाईकोर्ट के बाहर अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य भवन चौराहा, सदर तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय, रेजिडेंसी रोड, सीएमओ ऑफिस और जिला कोर्ट के आसपास बने अवैध चैंबरों व दुकानों को निशाना बनाया गया। प्रशासन की टीम करीब 240 अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई कर रही है। मौके पर एक दर्जन से अधिक बुलडोजर लगातार अवैध ढांचों को गिराने में लगे हैं।

प्रशासन का कहना है कि सड़क, फुटपाथ, नालों और सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर कई स्थानों पर वकीलों के चैंबर और फोटोकॉपी की दुकानें बना ली गई थीं। इससे आम लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी शिकायत के बाद कार्रवाई तेज की गई है।

वकीलों में मचा हड़कंप

नगर निगम ने इससे पहले अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। कुछ लोगों ने नोटिस के बाद अपने निर्माण हटा लिए, लेकिन बड़ी संख्या में अब भी अवैध ढांचे बने हुए थे। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू करने का फैसला लिया।

कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विरोध कर रहे वकीलों को अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया। प्रशासन ने साफ कहा है कि कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन कराया जाएगा और सरकारी जमीन या सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर के अन्य इलाकों में भी अवैध कब्जों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 17 May 2026 Rashifal: आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानिए पूरी भविष्यवाणी

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago