हिमाचल प्रदेश

Himachal Landslide : मंडी के निहरी में भूस्खलन से तीन की मौत, दो लोग सुरक्षित

Himachal Landslide : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन के कारण एक मकान पूरी तरह दब गया। इस हादसे में घर के भीतर मौजूद पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के मुताबिक, मलबे की चपेट में आए मृतकों की पहचान तांगू देवी (33) पत्नी जय सिंह, कमला देवी (33) पत्नी देव राज और आठ महीने के मासूम भीष्म सिंह पुत्र देव राज के रूप में हुई है। वहीं, खूब राम (65) पुत्र धनी राम और उनकी पत्नी दर्शन देवी (58) को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई।

पुलिस और प्रशासनिक मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से गिरते मलबे की वजह से दिक्कतें सामने आ रही हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के छह जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार तक पूरे प्रदेश में 490 सड़कें, 352 ट्रांसफार्मर और 163 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। रविवार को जोगिंद्रनगर, पालमपुर, पंडोह और कांगड़ा समेत कई इलाकों में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

ये भी पढ़े – प्रकृति का रौद्ररुप: हिमाचल में बादल फटाने से घर-गाड़ियां तबाह,यातायात हुआ ठप!

खेती-किसानी पर असर

बारिश के कारण ऊना जिले में आलू की बिजाई प्रभावित हुई है। खेतों में अत्यधिक नमी होने से किसान काम रोकने को मजबूर हो गए। हालांकि, कुछ जगहों पर दोपहर बाद मौसम साफ होने पर किसानों को खेती का काम जारी रखने का मौका मिल पाया। इस बीच, कुल्लू सहित कई जिलों में बंद सड़कों और प्रभावित बिजली-पानी की आपूर्ति को बहाल करने का कार्य प्रशासनिक स्तर पर युद्धस्तर पर चल रहा है।

Shweta Gupta

Recent Posts

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

13 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

46 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

1 hour ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

14 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

15 hours ago