UP News
UP News: झांसी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 197वीं जयंती पर झांसी की धरती ने ऐसा नज़ारा देखा, जिसने इतिहास को फिर से जी उठा। बुधवार की सुबह झांसी की सड़कों पर करीब 500 से 600 महिलाएं रानी के परिधान में, हाथों में चमकती तलवारें लिए, दोपहिया वाहनों पर निकलीं और पूरे शहर ने ‘नई झांसी की रानियों’ की इस भव्य शक्ति-यात्रा को सलाम किया।
समर्पण सेवा समिति की ओर से आयोजित इस वीरांगना वाहन रैली को उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का शुरुआती बिंदु झांसी किले की तलहटी थी, जहां सुबह से ही महिलाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। रानी के पारंपरिक परिधान, माथे पर तिलक, कमर में पटका और हाथों में तलवारें हर महिला रानी लक्ष्मीबाई के साहस को जीवंत करती नजर आई। डीजे की देशभक्ति धुनों के बीच महिलाएं पूरी ऊर्जा के साथ स्कूटी और बाइक पर आगे बढ़ रही थीं। भीड़ सड़क के दोनों ओर खड़ी थी और जगह-जगह से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
रैली का मार्ग झांसी किला, इलाइट चौराहा, झांसी होटल, सदर बाजार और गोविंद चौराहा से होकर रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग पर महिलाओं के जोश और शहरवासियों के सम्मान ने एक अद्भुत माहौल बना दिया। समर्पण सेवा समिति की अध्यक्ष अपर्णा दुबे ने कहा कि यह केवल शोभायात्रा नहीं, बल्कि समाज को दिया गया एक मजबूत संदेश है, महिला सशक्तिकरण का संदेश। उन्होंने बताया कि हर महिला रानी लक्ष्मीबाई के रूप में तैयार की गई थी, जो वर्तमान समय की नारी शक्ति का प्रतीक है।
रैली में शामिल हिमांशी समाधिया ने कहा कि झांसी की रानी की भूमि पर उनके रूप में निकलना उनके लिए गर्व की बात है। वहीं रितु ने बताया कि स्कूटी पर रानी के वेष में बैठना उनके लिए जीवन का सबसे खास अनुभव रहा। झांसी की सड़कों पर यह रैली न केवल वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के साहस को श्रद्धांजलि थी, बल्कि यह भी साबित कर गई कि आधुनिक नारी भी ‘झांसी की रानी’ से कम नहीं।
ये भी पढ़े: हरिद्वार में अवैध खनन पर रानीपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, जुर्माने सहित बुग्गियां जब्त !
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…