जम्मू कश्मीर

Delhi Blast : दिल्ली धमाके के बाद कश्मीरियों पर बढ़ा शक, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता

Delhi Blast : दिल्ली में हुए धमाके ने राजधानी को ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया था, बम धमाका इतना खतरनाक था कि आसपास के लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जबसे ये धमाका हुआ है देशभर में कश्मीरियों को शक की नजर से देखा जा रहा है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने चिंता की जाहिर

जिसकी वजह से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चिंता जाहिर की, सीएम ने कहा कि कुछ लोगों की हरकत की सजा पूरे समुदाय को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कश्मीरियों के लिए बाहर यात्रा करना और जे-के नंबर की गाड़ी चलाना तक अब असहज और जोखिम भरा महसूस होता है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली धमाके के बाद देशभर में कश्मीरियों को संदेह की नजर से देखा जा रहा है, जिससे लोग अपने बच्चों को बाहर पढ़ने या खुद यात्रा करने से भी डर रहे हैं।

सीएम ने कार्यक्रम में कहीं बातें

दरअसल सीएम ने यह सारी बातें दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की करतूत की कीमत पूरे समुदाय को चुकानी पड़ रही है। दिल्ली की घटना के लिए कुछ लोग जिम्मेदार हैं, लेकिन ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे हम सभी दोषी हों। ऐसे में बाहर जाना मुश्किल हो जाता है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वह खुद भी दिल्ली में अपनी जम्मू-कश्मीर रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी चलाते समय असहज महसूस करते हैं। आज दिल्ली में जे-के नंबर की गाड़ी चलाना एक अपराध जैसा बन गया है। सीएम आगे कहते हैं कि अगर सुरक्षा कर्मी साथ न हों तो मुझे भी डर लगता है कि कोई रोककर पूछताछ न शुरू कर दे, और कोई घटना न हो जाए।

NIA जल्द पहुंचेगी अयोध्या

बता दें कि दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच का दायरा अब यूपी तक पहुंच चुका है। सूत्रों से मिल जानकारी के अनुसार फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज की गिरफ्तारी के बाद NIA जल्द ही अयोध्या का दौरा करने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: ओवैसी का दांव पड़ गया उलटा: दो हिंदू उम्मीदवारों ने डुबो दी AIMIM की नैया, पढ़िए पूरा मामला

दिल्ली ब्लास्ट की जांच करते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अब यूपी से जुड़े तमाम पहलुओं पर जांच तेज कर दी है। इसके साथ ही डॉ. परवेज अंसारी के दस्तावेजों की छानबीन में NIA को उसके अयोध्या से जुड़े होने का महत्वपूर्ण लिंक भी मिले हैं।

Sapna Yadav

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

23 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago