Big News

अमेरिका से भारत लाया गया लॉरेंस बिश्नोई का भाई, NIA ने जारी की पहली तस्वीर!

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लाया जा चुका है उसे अमेरिका से देश निकाला किया गया उसके बाद भारत ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आ चुका है। अनमोल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है भारत लाए जाने के बाद उसकी पहली तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर में उसका चेहरा नहीं दिख रहा उसने व्हाइट कलर की जैकेट और ब्लैक लोअर पहना हुआ है और NIA के दो सदस्य उसके साथ हैं।

गुजरात जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई


लॉरेंस बिश्नोई अभी गुजरात की जेल में बंद है. ऐसे में अब अनमोल बिश्नोई से कई वारदातों को लेकर पूछताछ की जाएगी। मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्या में भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।
NIA ने बताया कि साल 2022 से अनमोल बिश्नोई 19वां आरोपी है जो लॉरेंस के टेरर सिंडिंकेट से जुड़ा हुआ है। भारत लाए जाने के बाद NIA ने इसे गिरफ्तार कर लिया है अनमोल अमेरिका से ही गैंग को चला रहा था।


कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लाए जाने पर कहा, "ठीक कदम उठाया गया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है, उसके पीछे कौन लोग हैं बिश्नोई ग्रुप है या कोई और है यह सामने आना चाहिए इसकी पूरी तरह से जांच होनी चाहिए."

जेडीयू का भी आया रिएक्शन


अनमोल बिश्नोई को भारत लाए जाने पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "हमारी एजेंसियां ​​और विदेश नीति इतनी मजबूत है कि जो कोई भी अपराध करेगा उसे कानून की ज़द में लाया जाएगा."
आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर देश में कई लोगों को धमकी दी जा चुकी हैं। 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबियों में से एक थे।

Wafa Abbas

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

11 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

12 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

13 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

13 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

13 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

14 hours ago