News Latest

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शिवम दुबे ने मास्क और कैप पहनकर किया ट्रेन से सफर, फ्लाइट नहीं मिलने पर अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे थे अपने घर

Shivam Secretive Train Journey From Ahmedabad To Mumbai पूरे टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद से कमाल दिखाने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे का सादगी भर अंदाज चर्चा में है। दरअसल, अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में 96 रनों से न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय टीम जश्म मना रही थी। वहीं, ऑलराउंडर शिवम दुबे जल्द से जल्द मुंबई अपने घर पहुंचना चाह रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट्स फुल होने और बुकिंग नहीं मिलने पर शिवम अपनी पत्नी अंजुम खान और दोस्त के साथ जीत की रात के अगले दिन तड़के अहमदाबाद से मुंबई के का सफर ट्रेन से किया।

ये भी पढ़ें: डेरेल मिचेल को बॉल मारे जाने पर आया गंभीर का चौंकाने वाला बयान, कहा- अर्शदीप को सॉरी बोलने की जरूरत नहीं थी

शिवम दुबे ने घर जाने के लिए उठाया जोखिम

फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेथ ओवर में बल्लेबाजी करने आए शिवम ने 8 गेंदों ने 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। इसके साथ ही भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट्स नहीं मिलने पर शिवम ने सयाजी एक्सप्रेस ट्रेन से सफर किया। उनका कहना था कि वह चाहते तो सड़क से जा सकते थे लेकिन ट्रेन तेज थी। माना जा रहा है कि उनका यह कदम जोखिम भरा हो सकता था। अगर उनकी पहचान हो जाती तो फैंस की भीड़ जुट जाती और अफरा तफरी का माहौल भी हो सकता था।

थर्ड एसी की ऊपरी बर्थ पर कंबल ओढ़कर किया सफर

रिपोर्ट के मुताबिक, फैंस की भीड़ से बचने के लिए शिवम ने पहचान छिपाकर थर्ड एसी कोच में यात्रा की। सुबह-सुबह ट्रेन में चढ़ते समय टोपी, मास्क और पूरी बाजू की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इस दौरान ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर चुपचाप कंबल ओढ़कर यात्रा की। उनका मानना था कि ट्रेन करीब 5 बजे रहेगी तो स्टेशन पर लोगों की भीड़ भी कम होगी।

ये भी पढ़ें: भारतीय स्पिनर कुलदीप इस दिन मंसूरी में मंगेतर वंशिक संग रचाएंगे शादी, कई खिलाड़ी होंगे शामिल

सिर्फ जीत नहीं काफी, भारत को चाहिए धमाकेदार जीत! जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो की जंग

Anamika Anand

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

27 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago