Holi Bhai Dooj 2026
Holi Bhai Dooj 2026: आज पूरे देश में होली भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। भाई दूज साल में दो बार मनाया जाता है एक बार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को और दूसरी बार होली के बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि को। इसे भ्राता द्वितीया भी कहा जाता है।
इस दिन बहनें अपने भाइयों को घर बुलाकर उनका आदर-सत्कार करती हैं। माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। इसके जवाब में भाई अपनी बहनों से वचन लेते हैं कि वे हमेशा उनकी रक्षा करेंगे। इस प्रकार भाई-बहन का यह बंधन और मजबूत होता है।
पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि 04 मार्च 2026 को शाम 04:48 बजे से शुरू हो चुकी है और यह आज शाम 05:03 बजे तक चलेगी। इस पूरे समय में बहनें अपने भाइयों को तिलक कर सकती हैं।
सबसे पहले एक साफ पूजा की थाली तैयार करें और उसमें दीपक जलाएं।
केसर, लाल चंदन और गंगाजल मिलाकर तिलक तैयार करें और उसे चांदी या पीतल की कटोरी में रखें।
तिलक करने से पहले कटोरी को भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें।
‘ऊं नमो नारायणाय’ मंत्र का 27 बार जाप करें। पहले भगवान गणेश और विष्णु जी को तिलक करें।
भाई को उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुख करके चौकी पर बैठाएं।
बहन भाई के माथे पर तिलक लगाए।
आरती करें और भाई की लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना करें।
अंत में भाई-बहन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपना मुंह मीठा करें।
इस प्रकार होली भाई दूज का पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि पारिवारिक प्रेम और भाईचारे की भावना को भी बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें: Eid Shopping in Delhi: ईद की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 मार्केट, कम कीमत में मिलेगा शानदार कलेक्शन
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…