India vs England Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में टीमों के लिए मौसम और पिच अहम होगी। आइये जानते हैं इस मैच में पिच कैसा खेल सकती है।
सेमीफाइनल मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम की पिच की पहली झलक सामने आई है। पिच पर काफी ज्यादा घास है। पिच काफी हरी नजर आ रही है। अगर मैच में भी पिच ऐसी ही रही तो शायद तेज गेंदबाजों की चांदी हो सकती है और बैटर्स को स्ट्रगल करना पड़ सकता है। माना जाता है कि वानखेड़े की पिच बैटिंग फ्रेंडली रहती है। जो बल्लेबाजों को काफी मदद देती है। छोटा ग्राउंड और तेज आउटफील्ड के चलते यहां जमकर रन बनते हैं। खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। मिडल ओवर्स में स्पिनर्स यहां पर कारगर साबित हो सकते हैं। तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है।
भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बुधवार को वानखेड़े में अभ्यास किया। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर भी टीम के साथ मौजूद थे। गंभीर ने इस दौरान पिच क्यूरेटर से मुलाकात की। इसमें दिलचस्प बात यह है कि वह काफी नाखुश नजर आए। माना जा रहा है कि इसका कारण वानखेड़े की पिच है।
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं। तो वहीं इंग्लिश टीम ने भी 12 मैचों में जीत हासिल की है। इस तरह से भारत को बढ़त हासिल है और वे वानखेड़े में भी इसे बरकरार रखना चाहेंगे।
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टोंग।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचा, फिन एलन ने खेली शतकीय पारी
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…